फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हाजिरी के लिए मनरेगा मजूदरों के सुबह-शाम अपलोड फोटो का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो का हेड काउंट और आइज ब्लिंकिंग होने के बाद ही लगेगी हाजिरी
विज्ञापन

फरवरी माह से मनरेगा सॉफ्वेयर में किया बदलाव
एनएएमएमएस सॉफ्टवेयर में जोड़ा गया नया फीचर
हाजिरी में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मंत्रालय की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अब मनरेगा मजदूरों की सुबह-शाम हाजिरी के लिए अपलोड किए गए फोटो का सत्यापन होगा। इतना नहीं बाकायदा अपलोड किए गए फोटो की सत्यापन के लिए सिर की गणना के साथ ही आंखें भी झपकानी होगी। फरवरी से मनरेगा सॉफ्टवेयर में यह बदलाव किया गया है। एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) में मंत्रालय ने बदलाव करते हुए यह एक नया फीचर जोड़ा गया है। इसमें सुबह के समय फोटो अपलोड करने के बाद अब शाम के समय भी मनरेगा मजदूरों के फोटो अपलोड करने होंगे। फोटो की सत्यता और पहचाने के लिए हेड काउंट किए जाएंगे और आइज ब्लिंकिंग करनी होगी। पहले हाजिरी लगाने के लिए एक ही टाइम फोटो अपलोड किए जाते थे लेकिन हाजिरी में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मंत्रालय ने इस दिशा में पहल की है और सॉफ्टवेयर में नया फीचर जोड़ा गया है। मंत्रालय की इस दिशा में की गई पहल से मनरेगा से जुड़े मजदूरों का सही समय के साथ-साथ हाजिरी का भी ब्योरा अपडेट होगा और इससे मनरेगा मजदूरों के हाजिरी में भी पारदर्शिता आएगी। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही या फर्जीवाडा होगा तो उसका ऑनलाइन माध्यम से ही पता चल सकेगा। हाजिरी लगाने में गलतियां होने की संभावनाएं भी कम होंगी। मस्टर रोल के हिसाब से सॉफ्टवेयर में स्वत: भी मजूदरों का नाम और फोटो आ जाएगी। मात्र सत्यापन करने के लिए मजदूराें के हेड काउंट और आइज ब्लिंकिंग करने पर ही हाजिरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वयं ही सॉफ्टवेयर सत्यापन कर देगा।
विज्ञापन

डीआरडीए के कार्यकारी परियोजना अधिकारी केएल वर्मा के अनुसार फरवरी से एनएमएमएस सिस्टम में नया फीचर जोड़ा गया है। इससे मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में जहां फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी वहीं हर काम में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। सभी मनरेगा मजदूर और उनके ऊपर निगरानी करने वाले वार्ड सदस्यों से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस तरह से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता सामने न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें