फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत चुनाव की आहट से पढ़ाई पर संकट, नए सत्र की शुरुआत होगी प्रभावित

Wed, 15 Apr 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में प्रस्तावित पंचायत चुनावों के बीच नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रभावित होने के आसार बन गए हैं। चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी जिससे अप्रैल के अंतिम दिनों और मई के शुरुआती दिनों में स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था चरमराने की आशंका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में मतदान, मतगणना और अन्य चुनावी कार्यों के लिए शिक्षकों को तैनात किया जाना तय है। हर बार की तरह इस बार भी शिक्षा विभाग के कर्मचारी चुनावी व्यवस्था की रीढ़ बनेंगे लेकिन इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अप्रैल में होती है, जो विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। इसी दौरान पाठ्यक्रम की नींव रखी जाती है लेकिन शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी लगने से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पाएंगी। विशेष रूप से बोर्ड कक्षाओं के बाद अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना है।

अभिभावकों में अशोक कुमार, रक्षपाल, सुखविंद्र सिंह, राजकुमार, अजयपाल, जोगिंद्र सिंह ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हर बार चुनाव के दौरान शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया जाता है, जो बच्चों के भविष्य के साथ समझौता है। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को चाहिए कि शिक्षकों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी चुनावी ड्यूटी में शामिल किया जाए ताकि स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो। अभिभावकों ने कहा कि मार्च में परीक्षा खत्म हुई और नए सत्र की शुरुआत के मध्य पड़ने वाले दिनों में चुनाव कराया जाए। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। 15 अप्रैल तक वैसे भी बच्चे मुश्किल से दो से चार दिन स्कूल गए हैं।
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बताया कि चुनाव में अध्यापक महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं। संभव है कि इससे कुछ दिन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर हो। उच्च अधिकारियों व सरकार ने निर्देशानुसार ही अध्यापकों की चुनावी ड्यूटी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें