फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी मेले के चलते अंब में बढ़ी वाहनों की संख्या

Fri, 27 Feb 2026 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। प्रसिद्ध मैड़ी होली मेले के आयोजन के साथ ही अंब क्षेत्र में वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण अंब-नैहरियां, अंब-मुबारिकपुर और अंब-ऊना मुख्य मार्गों पर यातायात जाम हो रहा है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर आम दिनों में भी वाहनों की काफी आवाजाही रहती है लेकिन मेले के चलते यात्री वाहनों की संख्या में हुए भारी इजाफे ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। खासकर अंब चौक पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
पुलिस कर्मचारी दिन-रात मुस्तैदी से डटे हुए हैं ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। मेले के समापन तक क्षेत्र में वाहनों की भीड़ इसी तरह बनी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें