फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम आठ लाख से रक्कड़ बसोली मार्ग पर बनाएगा ड्रेनेज सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में पुरानी ड्रेनेज नाली से नहीं हो पाती थी पानी की निकासी
विज्ञापन

लोगों को करना पड़ता है बरसात के दिनों में दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ने रक्कड़-बसोली मार्ग पर जलभराव की समस्या को हल करने के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना की लागत लगभग आठ लाख रुपये होगी, और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है।
बरसात के मौसम में इस मार्ग पर जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पुरानी ड्रेनेज नालियां पानी की सही निकासी में सक्षम नहीं थीं, जिससे पानी घरों और दुकानों में घुस जाता था। इसके परिणामस्वरूप न केवल आवागमन में परेशानी होती थी, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता था। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण से पानी की निकासी बेहतर होगी और इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना के तहत पुरानी व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ एक मजबूत और प्रभावी निकासी प्रणाली बनाई जाएगी। स्थानीय लोग इस योजना से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। उन्हें विश्वास है कि इससे बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रक्कड़ बसोली मार्ग पर ड्रेनेज प्रणाली को सुधारने के लिए करीब आठ लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें