फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 875 जवान संभालेंगे मैड़ी मेले की सुरक्षा, एडीसी होंगे मेला अधिकारी

Tue, 03 Feb 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के मैड़ी में 24 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित होने वाले होली मैड़ी मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थागत प्रबंधों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय अंब स्थित समिति हॉल में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अंब अनिल पटियाल, स्वास्थ्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुखदीप सिंह सिधू, बीडीओ ओमपाल डोगरा सहित गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार एडीसी ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मेले के दौरान 875 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को निशान साहिब (झंडा चढ़ाने) की रस्म तथा 5 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने मेले के सफल, सुरक्षित और सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान पुलिस, यातायात, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी एजेंसियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह, श्री चरण गंगा तथा श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा सहित अन्य धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों को आपातकालीन निकासी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक ही धीमी आवाज में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें