फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम वेंडर मार्केट के समीप बनाएगा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी संचालकों सहित खरीदारों को भी मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


निगम प्रबंधन जल्द शुरू करेगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर की वेंडर मार्केट के समीप नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनाएगा। इससे रेहड़ी-फड़ी संचालकों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस क्षेत्र में शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए निगम प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शौचालय निर्माण को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शौचालय में स्वच्छता और पानी की समुचित व्यवस्था के साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेहड़ी-फड़ी संचालकों मोहन सिंह और अवतार चंद का कहना है कि शौचालय न होने के कारण उन्हें और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम के इस निर्णय से बाजार में स्वच्छता बनी रहेगी और लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि प्रशासन की तरफ से शहर को नो वेंडिग जोन घोषित किया है। ऐसे में एनएच किनारे बाजार में रेहड़ी फड़ी लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते पंजीकृत रेहड़ी फड़ी संचालकों को नंगल रोड पर ट्रक यूनियन के समीप बनाए गई वेंडर मार्केट में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, वेंडर मार्केट में बनी दुकानों में न तो अभी बिजली के कनेक्शन लग पाए हैं न ही मार्केट के लिए अलग से कोई शौचालय बनाया गया है। ऐसे में रेहड़ी फड़ी संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर अब नगर निगम ने शौचालय का निर्माण का कार्य जल्द शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कोट
वेंडर मार्केट में शौचालय का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें