ऊना। जिले में वीरवार को मौसम साफ रहा। दिन के समय गर्मी व शाम के समय हल्के बादल छाए रहे। आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिनभर मौसम साफ रहने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही जारी रही। बीते दिनों की अपेक्षा वीरवार को मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार जिले के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने तथा हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बागवानों को मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।