फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाजारों में रौनक, एलईडी लड़ियां कर रहीं आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सजावटी सामानों के दाम में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के बाजारों और गलियों में सजी-धजी एलईडी लाइट्स, झूमर और मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार सजावटी सामानों के दाम पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुने हो गए हैं, लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही। बाजार में लाइट बेचने वाले मनोज ने बताया कि इस बार चीन से आने वाला सामान महंगा है। पिछले साल जो लड़ी 100 रुपये में बिकती थी, वह अब 150 रुपये में मिल रही है। फिर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। ऊना शहर में भी घरों को सजाने के लिए अलग-अलग तरह की सजावटी लाइटें उपलब्ध हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
फिलहाल पिछले साल जैसे ही रेट हैं। दिल्ली जैसी बड़ी मार्केट से सामान सस्ता लाना पड़ रहा है, लेकिन लोकल रेट पुराने ही हैं। -दुकानदार अमन
पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा फर्क नहीं है। बिजली के सामान पर पहले की तरह 18 फीसदी जीएसटी है। पहले जैसे दस मीटर डेकोरेशन वाली लड़ी की कीमत 50 रुपये थी। इस बार भी वही दाम हैं। -कारोबारी अशोक धीमान
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता वाली लाइटें महंगी जरूर हैं, लेकिन लंबी चलती हैं। एक बार लगाने के बाद ग्राहक उन्हें कई वर्षों तक दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। अब लोग सस्ती चीजों के बजाय गुणवत्ता को प्राथमिकता देने लगे हैं, जिससे हमारा कारोबार भी अच्छा चल रहा है। -बंगाणा बाजार के कारोबारी धानु ठाकुर

बाजार में सस्ती लाइटें भी उपलब्ध हैं, पर हम दिवाली ऑफर दे रहे हैं। जो ग्राहक एक दर्जन लाइटें खरीदेंगे, उन्हें अन्य उपहार भी दिए जाएंगे। -सुमित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें