ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्तूबर को ऊना का दौरा करेगी। इस दौरान जिला परिषद हॉल में सुबह 10 बजे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें विभागों के ऑडिट पैराग्राफ, पिछले तीन वर्षों की कार्यप्रणाली और पंचायती राज व शहरी विकास विभाग के निकायों से जुड़े सीएजी ऑडिट पैराग्राफ की समीक्षा की जाएगी।
दौरे की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने शनिवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को समीक्षा के लिए जरूरी आंकड़े और रिपोर्ट 19 अक्तूबर को शाम 4:30 बजे तक हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि ऑडिट पैराग्राफ से संबंधित रिपोर्ट निर्धारित फॉन्ट और आकार में तैयार की जाए। रिपोर्ट में सभी जरूरी विवरण शामिल हों, ताकि समिति के समक्ष समीक्षा के दौरान पूरी जानकारी उपलब्ध रहे।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि समिति हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के दायरे में आने वाले संस्थानों के ऑडिट पैराग्राफ की समीक्षा करेगी। इसके साथ पंचायती राज और शहरी विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले निकायों के सीएजी ऑडिट पैराग्राफ पर भी चर्चा होगी।