फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खुडीजल और देवता नारायण का भव्य देवमिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवता खुडीजल बैसाख ठिरशु लगौटी के बाद जुहड़ गांव पहुंचे। गांव के एक भक्त ने छह गढ़ के अधिष्ठाता देवता खुडीजल के साथ तीन गांवों के आराध्य देवता नारायण को अपने घर बुलाया था। देवताओं के लिए रखी मन्नत पूरी होने के बाद देवताओं का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वीरवार देर शाम को देवता खुडीजल और नारायण का जुहड़ गांव में भव्य देव मिलन हुआ। इसके साक्षी रघुपुर घाटी के सैकड़ों लोग बने।
विज्ञापन

इस दौरान दो दिन तक कुल्लू और मंडी जिले के लोग यहां पहुंचे और देवताओं के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वीरवार रात को पूरे गांव के लोग देवता के पास एकत्रित हुए और रातभर भजन-कीर्तन किया। खासकर महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। देवता के साथ देवलू उगम राम, लाल चंद ठाकुर, टेक सिंह, अशोक कुमार और ओम प्रकाश ने कहा कि लंबे अरसे बाद दोनों देवताओं का देव मिलन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि दो महाशक्तियों का मिलन धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बहुत अच्छा है। कारदार शेर सिंह ठाकुर, कायथ पूर्ण शर्मा व पुजारी एवन शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल एक भक्त के बुलावे पर जुहड़ गांव आए थे। इस दौरान देव मिलन, देव नृत्य, भजन-किर्तन व नाटी का भी आयोजन हुआ। देवताओं के साथ फनौटी, लगौटी, टकरासी व करशैईगाड़ पंचायतों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें