फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाए सरकार : मोदगिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, भाखड़ा विस्थापित परिवारों के सरकारी कब्जे किए जाएं नियमित
विज्ञापन

किसानों को उनकी जमीन का आधिकारिक रूप से मालिकाना हक दिलाए सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव देसराज मोदगिल ने बंगाणा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि गोबिंद सागर झील का पानी कुटलैहड़ क्षेत्र के किसानों के खेतों और घरों तक पहुंचाया जाए। यह पानी क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की जरूरतों को पूरा कर सकता है और इससे उनकी खेती को नया जीवन मिलेगा।
मोदगिल ने कहा कि कुटलैहड़ जैसे अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधाएं बेहद सीमित हैं। ऐसे में गोबिंद सागर जैसी झील से जल आपूर्ति सुनिश्चित कर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल संसाधनों का न्यायपूर्ण और व्यावहारिक वितरण किया जाए ताकि प्रत्येक किसान को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मलकीयती भूमि के मुद्दे पर भी जोर देते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों की उन निजी भूमियों को जो अलग-अलग स्थानों पर बिखरी हुई हैं, एक व्यवस्थित स्थान पर आबंटित करे। ऐसा करने से किसान अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूमि में से कुछ हिस्से को सड़क निर्माण के लिए स्वेच्छा से दे सकेंगे। मोदगिल ने भाखड़ा विस्थापितों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि जो लोग भाखड़ा डैम निर्माण के चलते अपनी जमीन गंवा चुके हैं और आज सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे हुए हैं, उन्हें सरकार नियमित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें