अनु बाला दत्ता बनीं प्रधान, नवनियुक्त पदाधिकारियों को रोटरी पिन लगाकर दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर ने रोटरी वर्ष 2025-26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस वर्ष क्लब की बागडोर महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनु बाला दत्ता को सौंपी गई है। वहीं, शशि शर्मा को क्लब का सचिव और रीना वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोटरी जिला गवर्नर रोहित ओबराय ने अनु बाला दत्ता को रोटरी कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। अरुणा ओबराय भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और क्लब की गतिविधियों की सराहना की। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी की भी औपचारिक घोषणा की गई। जिला गवर्नर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को रोटरी पिन लगाकर शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में राकेश कैलाश, महेश दत्ता को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के रूप में अरविंद ठाकुर को चुना गया। क्लब के मुख्य कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य सलाहकार की भूमिका महेंद्र वर्मा निभाएंगे। जबकि अजय शर्मा को मुख्य लर्निंग फैसिलिटेटर (सुविधादाता) एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है। क्लब सेवा निदेशक शेष पाल सिंह होंगे, वहीं डीसी चौधरी को समुदाय सेवाएं निदेशक बनाया गया है। नरेंद्र पाल सैनी वोकेशनल सर्विसेज के निदेशक, शिव लट्ठ अंतरराष्ट्रीय सेवा निदेशक और रोहित कैलाश युवा सेवाएं निदेशक होंगे। शिक्षा एवं साक्षरता समिति की जिम्मेदारी हरीश साहनी को दी गई है, जबकि महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष दिव्या लट्ठ होंगी और नीति आंगरा कार्यकारिणी सदस्य होंगी। अमृतलाल भारद्वाज स्वास्थ्य सेवाओं की कमेटी का नेतृत्व करेंगे और अश्वनी ऐरी पर्यावरण समर्थन समिति के अध्यक्ष होंगे।