फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलू मेले में सरकार ने धार्मिक भावनाओं का किया अपमान : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, कुटलैहड़ की जनता पीने के पानी की समस्या से जूझ रही
विज्ञापन

समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो भाजपा लोगों के साथ करेगी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि जिला ऊना के पीपलू गांव में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले को राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से योजनाबद्ध ढंग से विफल किया गया। धार्मिक आस्था से जुड़ा यह मेला वर्षों से नरसिंह नारायण मंदिर पीपलू की परिक्रमा और भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होता रहा है, लेकिन इस बार उसे नजरअंदाज कर दिया गया। आरोप लगाया कि सरकार ने क्षेत्रीय परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन

कुटलैहड़ क्षेत्र के बाशिंदे पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। कुटलैहड़ में 16 विभागीय कार्यालय बंद पड़े हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें फिर से खोलने की कोई घोषणा नहीं की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दोनों कांग्रेस विधायकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक विधायक ने 14 महीने और दूसरे ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन कुटलैहड़ क्षेत्र में एक रुपये का भी विकास कार्य नहीं हो पाया। क्षेत्र की जनता आक्रोश में है। वीरेंद्र कंवर ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा जनता के साथ मिलकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इस संबंध में जिलाधीश ऊना से लेकर जल शक्ति मंत्री तक को शिकायतें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें