फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में अनियमितताओं की अंतिम सुनवाई अब 27 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी ने उद्योग संचालकों को दी तथ्यों सहित ब्योरा पेश करने की हिदायत
विज्ञापन

नियमों के तहत औद्योगिक क्षेत्र में नहीं लगाए गए पौधे, ग्रीन बेल्ट के तहत नियमों की नहीं हुई पालना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में उद्योग स्थापित करने को लेकर नियमों की पालना में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इस मामले में एनजीटी ने अंतिम सुनवाई 27 अक्तूबर को तय कर दी है और उद्योग संचालकों को तथ्यों सहित रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। नियमों के तहत औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण और ग्रीन बेल्ट के निर्माण की बाध्यता है, लेकिन धरातल पर इन नियमों की कोई पालना नहीं होती दिखी है। इस मसले को लेकर पूर्व सैनिक और पर्यावरण प्रेमी मनोज कौशल ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद एनजीटी ने इस मामले की गहन जांच शुरू की और पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों में कई अनियमितताओं को उजागर किया। मनोज कौशल ने बताया कि एनजीटी ने इस मामले में उनका सहयोग मानते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 25,000 रुपये सम्मान राशि के रूप में प्रदान की है, जो प्रदूषण बोर्ड की ओर से जारी निर्देशानुसार दी गई है।
विज्ञापन

कौशल का कहना है कि सुनवाई के दौरान उद्योग संचालकों ने उन पर आरोप लगाए कि उन्होंने पैसे की मांग कर इस मामले को बढ़ाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आरोप निराधार हैं और यदि उद्योग संचालक इसे साबित कर दें तो वह हर प्रकार की सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह लड़ाई वे लगातार जारी रखेंगे। एनजीटी की आगामी सुनवाई में इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें