फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में प्रशासन की सख्ती का दिखने लगा असर

विज्ञापन
ऊना में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए नगरनिगम कर्मी ।संवाद - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
विज्ञापन
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर लगाम लगने से खुले-खुले दिखने लगे फुटपाथ
विज्ञापन


अवैध रेहड़ी फड़ी का जंजाल हुआ खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर की गई सख्त कार्रवाई का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। एनएच किनारे वे स्थान जहां पहले बड़ी संख्या में रेहड़ी-फड़ी लगती थीं, अब अतिक्रमण मुक्त होकर लोगों के आम आवागमन के लिए सुगम हो गए हैं। साथ ही अवैध पार्किंग पर भी पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी प्रशासन की ओर से कई बार अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाए गए थे तथा लोगों से सहयोग की अपील की जाती थी। हालांकि इसका असर कुछ दिनों तक ही दिखाई देता था और बाद में समस्या फिर वैसी ही हो जाती थी।
विज्ञापन

आशु पुरी हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रबंध सुधारने के लिए अहम कदम उठाए हैं। शहर के मिनी सचिवालय से लेकर डिग्री कॉलेज तक के क्षेत्र को नॉन-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है तथा यहां चौपहिया वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। अवैध पार्किंग मिलने पर प्रशासन की ओर से लगाई गई टो वैन के माध्यम से तुरंत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो चुके हैं और नॉन-वेंडिंग ज़ोन में कहीं भी रेहड़ी-फड़ी नज़र नहीं आ रही। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए ही ये सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें