फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Sun, 07 Jun 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को जिला का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिससे दिनभर लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम रही। खासकर दोपहर के समय बाजारों में निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप खिलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे, वहीं सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। गर्मी बढ़ने से बिजली और पानी की मांग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि उपमंडल बंगाणा के कुछ क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद तापमान में अधिक गिरावट आने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें