फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोलहसिंगी धार की भ्यांवी-पिपलू-बड़सर सड़क निर्माण कार्य तेजी पर

Wed, 22 Oct 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अंतर्गत सोलहसिंगी धार की भ्यांवी-पिपलू-बड़सर सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। इस सड़क पर कुल 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी जीवनरेखा साबित होगी जिससे दर्जनों पंचायतों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने बताया कि सड़क का श्रेणीकरण किया जा रहा है ताकि यह हर मौसम में यातायात योग्य बनी रहे। उन्होंने बताया कि अब तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष 16 किलोमीटर का काम आगामी महीनों में पूरा किया जाएगा।
इंजीनियर गौतम ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है ताकि सड़क टिकाऊ और सुरक्षित रहे। कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं और विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस परियोजना को लेकर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके लिए विकास का रास्ता खोलेगी और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह परियोजना समय पर पूरी होकर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें