फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचे पटाखों से जलने के तीन मामले

Wed, 22 Oct 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दीपावली पर्व पर जिला मुख्यालय के समीप बसाल में खुले में रखे पशुचारे में आग लग गई। सोमवार दोपहर के समय हुई इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पांच हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा दीपावली की रात जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में आग लगने का कोई मामला सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय अस्पताल में दीपावली की रात पटाखों से जलने के तीन मामले सामने आए। आपातकाल वार्ड में मामूली रूप से घायल हुए लोगों को उपचार देकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा दीपावली की रात अग्निशमन विभाग की टीमें मुस्तैद रहीं। इस दौरान बस स्टैंड व शहर के मुख्य बाजार के समीप फायर ब्रिगेड की तैनाती रही।
फायर स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दीपावली के दिन बसाल में पशु चारे को आग लगने का मामला सामने आया है। इसके अलावा कोई अन्य मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि दीपावली की रात पटाखों से जलने से तीन मामले सामने आए हैं। इन्हें मामूली चोटें लगी थीं। उपचार देकर छुट्टी दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें