फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट अपर को जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का हर समय लगा रहता है भय
विज्ञापन

विभाग का दावा, संपर्क मार्ग जल्द होगा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट अपर जाने वाले लिंक मार्ग की दुर्दशा का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों को प्रतिदिन सावधानी बरतनी पड़ती है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं है। उन्हें हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस टूटे हुए मार्ग से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी होती है। हालांकि, नगर पंचायत गगरेट ने पुराने होशियारपुर मार्ग का जीर्णोद्धार कर सड़क मार्ग को सुचारु बना दिया है। अब लगभग 100 मीटर मार्ग में सुधार की जरूरत है।
नगर पंचायत से लोगों ने आग्रह किया है कि इस हिस्से को भी जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि हर ग्रामवासी को राहत मिल सके। टूटे हुए मार्ग के पीछे और आगे का रास्ता पूरी तरह दुरुस्त है। इस 100 मीटर के मार्ग को बनवाने के लिए जो तकनीकी पेच फंसा है, उसे प्राथमिकता पर हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट अपर को जाने वाला संपर्क मार्ग जल्द ही ठीक किया जाएगा। कुछ तकनीकी कारणों के चलते अब तक निर्माण नहीं हो पाया था। इसे जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। -राजीव ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, नगर पंचायत गगरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें