फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सलोह और दौलतपुर इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन ऊना में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस लाइन ऊना में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रविवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में सलोह इलेवन ने राइजिंग क्लब मैहतपुर को हराया। दूसरे मुकाबले में दौलतपुर इलेवन ने कुरियाला इलेवन को शिकस्त दी। पहला मुकाबला सलोह इलेवन और राइजिंग क्लब मैहतपुर के बीच हुआ। सलोह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 198 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से अजय संधू ने 63, रोहित संधू ने 51 और हैप्पी ने 12 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली। 199 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग क्लब मैहतपुर की टीम 14 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बंशा कोचर ने 25 और हैप्पी ने 19 रनों की पारी खेली। सलोह की तरफ से विजय और चंदन ने तीन-तीन विकेट चटकाए और मुकाबले को अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला कुरियाला इलेवन और दौलतपुर इलेवन के बीच हुआ। कुरियाला इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 134 रन बनाए। कुरियाला की तरफ से मुकेश ने 30 और सचिन ने 37 रनों की पारी खेली। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौलतपुर की टीम ने शानदार शुरूआत की और 18.5 ओवर में 136 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से रोविन ने 40 और रजनीश ने 37 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें