फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश होते ही शहर के एमसी पार्क की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जगह जगह भर जाता है पानी
विज्ञापन

प्रमुख पार्क होने के चलते दिन भी रहता है लोगों का आना जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित एमसी पार्क की हालत बारिश होते ही खस्ता हो जाती है। बारिश के पानी की निकासी न होने के चलते पार्क में कीचड़ भर जाता है। इससे पार्क में सुबह से शाम तक पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर प्रशासन व नगर निगम प्रबंधन की तरफ से कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य एमसी पार्क में बारिश होते ही पार्क पर जगह जगह पानी भर जाता है। इसके अलावा जिस स्थान पार्क पर बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं उस स्थान पर भी पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं जा रहा है। हालांकि, पूर्व में नगर परिषद की तरफ से इस समस्या का हल करने के लिए प्रयास शुरू किए गए थे। अब ऊना को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एमसी पार्क मुख्य सड़क से सटा हुआ है। ऐसे में शहरवासियों के अलावा अन्य क्षेत्र से आने वाले लोग भी इस पार्क में ही आकर रुकते हैं। इसके अलावा इसी पार्क में कई बैठकें, प्रदर्शन आदि भी होते रहते हैं। ऐसे में बारिश होने बाद पार्क से कई स्थानों पर कीचड़ भर जाता है। इस पार्क का जहां लोग बैठने और सैर के लिए प्रयोग करते हैं वहीं पार्क में बच्चों को खेलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं। ऐसे में बारिश होने पर बच्चे भी पार्क में आने से कतराते हैं। कीचड़ होने से फिसलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

कोट्स
पार्क में बारिश के पानी की निकासी की समस्या को दूूर किया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें