फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब की कुठेडा पंचायत की पिंडी खड्ड पर नहीं हो पाया पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल के अभाव में कई परिवारों का हुआ गांव से पलायन
विज्ञापन

किसी भी सरकार ने समस्या पर नहीं दिया कोई ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र आज भी विकास की मुख्य धारा से कटे हुए गांवों की समस्या से जूझ रहा है। चाहबाग, दलोह, राजपुर, जसवां और कुठैड़ा जैसे गांव आजादी के पांच दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
कुठैड़ा ग्राम पंचायत के पिंडी खड्ड पर पुल का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। नतीजतन यहां के सैकड़ों लोग आवश्यक सेवाओं और सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात के मौसम में खड्ड पार करने के लिए ग्रामीणों को लंबा मार्ग तय कर पक्का परोह या अंब-हमीरपुर मुख्य मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इसी कारण कई लोग अपने गांव छोड़कर अन्यत्र पलायन कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुल के अभाव से कृषि क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। बरसाती पानी में पिंडी खड्ड के रौद्र रूप के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन और फसलें बह जाती हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

कुठैड़ा ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों शमशेर सिंह, विजय चौधरी, सुनील जोशी, अमन शर्मा, निखिल कौशल, पवन कुमार, सतपाल आदि ने चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मांग की है कि पिंडी खड्ड के कम से कम सात किलोमीटर क्षेत्र में तटीय संरक्षण का कार्य और पुल निर्माण शीघ्रातिशीघ्र जनहित में करवाया जाए। ग्रामीणों का मानना है कि पिंडी खड्ड पर पक्का पुल और तटीकरण से न केवल कुठैड़ा गांव बल्कि आसपास के कई गांव भी लाभान्वित होंगे। इस परियोजना से क्षेत्र में विकास की नई गति आएगी और स्थानीय जीवन में उल्लेखनीय बदलाव संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें