फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से जल शक्ति विभाग की बडोह-बसूनी पेयजल योजना जलमग्न

Thu, 20 Aug 2026 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश ने जल शक्ति विभाग की बडोह-बसूनी पेयजल योजना की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम पंचायत ठठल और बेहड़ जस्वां की सीमा पर जसवाल खड्ड के किनारे स्थापित यह महत्वपूर्ण पेयजल योजना बारिश के कारण जलमग्न हो गई। पंप हाउस के अंदर करीब पांच फीट तक पानी भर जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे योजना पर निर्भर कई गांवों में पेयजल संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस पेयजल योजना के स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र में सड़क का निर्माण एवं स्तर ऊंचा हो गया। जिस कारण बारिश के पानी की निकासी का रास्ता बाधित हो गया। ऐसे में तेज बारिश के दौरान पानी की निकासी न होने से बरसाती पानी सीधे योजना के परिसर और पंप हाउस में घुस गया। पंप हाउस के भीतर पानी भरने से वहां लगी मशीनरी, विद्युत पैनल और अन्य उपकरण पानी की चपेट में आ गए। इससे योजना से पेयजल उठाने और आगे आपूर्ति करने की व्यवस्था ठप हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही जल शक्ति विभाग अंब के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभाग की ओर से पंप हाउस में भरे पानी को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। साथ ही पानी में डूबे उपकरणों की स्थिति का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों अनिल कुमार, दर्शन सिंह, सुरजीत कुमार सहित अन्य ने विभाग से योजना के आसपास स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बडोह-बसूनी पेयजल योजना के पंप हाउस में पानी घुस गया है। इससे करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पंप हाउस से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को पेयजल की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें