फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति छह फीसदी घटी

विज्ञापन
बदोली स्कूल में विद्यथियों का पढ़ाती अध्यापिका। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं खुलने के चौथे दिन विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को इन कक्षाओं में करीब 63 प्रतिशत विद्यार्थी ही ऑफलाइन पढ़ाई के लिए पहुंचे। इससे पहले शनिवार को बच्चों की संख्या 69 फीसदी दर्ज की गई थी। ऐसे में सोमवार को बच्चों की संख्या में छह फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार को विद्यार्थियों के संख्या में गिरावट का मुख्य कारण विद्यार्थियों का खराब स्वास्थ्य है। दरअसल मौसम में आ रहे बदलाव के कारण इस समय कई विद्यार्थी बुखार व अन्य रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण वे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे। हालांकि कोरोना मामले कम होने पर अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
इस बीच पहली से आठवीं तक की कक्षाएं भी खुलने के बाद स्कूलों में कोरोना बचाव से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों को मास्क व सैनिटाइजेशन के बाद कक्षाओं में प्रवेश करवाया जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग की टीम स्कूलों की व्यवस्थाएं जांचने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रही है। उपनिदेशक जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि जिला के स्कूलों में विद्यार्थी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें