फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में ब्लड स्टोरेज बैंक की घोषणा पर नहीं हुआ अमल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बजट के दौरान की थी घोषणा
विज्ञापन

वर्तमान में ब्लड स्टोरेज बैंक न होने से करना पड़ता है क्षेत्रीय अस्पताल का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की तरफ से नागरिक अस्पताल अंब में ब्लड स्टोरेज बैंक स्थापित करने की घोषणा के बाद इस पर कोई भी आगामी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बजट पारित होने के बाद तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक इसे लेकर धरातल पर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को ब्लड बैंक की सुविधा के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का ही रुख करना पड़ रहा है।
अंब उपमंडल में ब्लड बैंक नहीं है। आलम यह है कि आपातकाल में जरूरत पड़ने पर लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जाना पड़ता है। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं ने भी अंब अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की मांग उठाई है। इसे लेकर सरकार से बजट में घोषणा तो की है लेकिन उसके बाद से इसे लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अंब उपमंडल की करीब 50 पंचायतों के लोगों और नगर पंचायत अंब के स्वास्थ्य का भार नागरिक अस्पताल अंब पर है। अस्पताल में अगर उपचार के दौरान किसी मरीज को खून की जरूरत पड़ती है तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया जाता है। अंब मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल में ही मरीज को ब्लड बैंक से खून मिल पाता है। दूसरी तरफ अंब क्षेत्र में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में भी जो रक्त एकत्रित होता है, उसे अंब के बजाय या क्षेत्रीय अस्पताल व होशियारपुर के लिए भेजना पड़ता है। इससे आम जन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी तक सरकार की घोषणा पर अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
अंब अस्पताल में ब्लड स्टोरेज बैंक स्थापित करने के लिए अभी तक विभाग की तरफ से कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। विभागीय स्तर पर ही इस योजना के तहत आगामी प्रक्रिया को करवाया जाएगा।
डॉ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें