फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजोआ के दीपक सोनी ने हुनर का रंग टीवी शो के मेगा राउंड में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत लड़ोली के गांव पंजोआ के रहने वाले होनहार युवा दीपक सोनी पुत्र जोगिंदर पाल सोनी ने देशभर के उभरते कलाकारों को मंच देने वाले लोकप्रिय टीवी शो हुनर का रंग (सीजन-3) में अपनी जगह पक्की कर ली है। दीपक का चयन इस शो के मेगा टीवी राउंड के लिए हुआ है। इसका प्रसारण 20 जुलाई को ईश्वर चैनल पर किया जाएगा। दीपक ने इस मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ निर्णायकों को प्रभावित किया बल्कि दर्शकों के दिल में भी अपनी खास जगह बनाई। उनकी कला, समर्पण और प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। दीपक सोनी मूल रूप से गांव पंजोआ पंचायत लड़ोली, तहसील अंब जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) से संबंध रखते हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले दीपक ने बचपन से ही कला के क्षेत्र में रुचि दिखाई और समय के साथ अपने हुनर को निखारते चले गए। हुनर का रंग जैसे प्रतिष्ठित मंच पर चयन होना उनकी कड़ी मेहनत और लग्न का परिणाम है। दीपक की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों, गांववासियों और स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दीपक जैसे युवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आशा जताई कि दीपक आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी ऊंचाइयों को छूएंगे और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। दीपक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और समर्थकों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें