फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध पर बैचवाइज भरेंगे शिक्षकों के पद

Wed, 03 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बेरोजगारों को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अनुबंध पर बैच के आधार पर टीजीटी कला, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 597 पद अधिसूचित किए हैं। इनमें टीजीटी कला के 315, नॉन मेडिकल के 197 तथा मेडिकल के 85 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि  टीजीटी ऑटर्स के लिए अधिसूचित पदों के लिए सामान्य अनारिक्षत वर्ग के लिए बैच 1999, सामान्य बीपीएल के लिए 2001 तथा सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए बैच अप-टू-डेट तक के अभ्यर्थी पात्र होंगे। ओबीसी वर्ग में सामान्य ओबीसी के लिए बैच 2003, ओबीसी बीपीएल के लिए बैच 2004 तथा ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट तक पात्र होंगे। जबकि, एससी सामान्य वर्ग के लिए बैच 2003, एससी बीपीएल के लिए वर्ष 2005, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तथा एसटी अनारक्षित के लिए बैच 2002, एसटी बीपीएल के लिए बैच 2007 तथा एसटी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक पात्र होंगे। टीजीटी नॉन मेडिकल के पदों के लिए सामान्य वर्ग अनारक्षित के लिए बैच 1999, सामान्य वर्ग बीपीएल के लिए बैच 2002 तथा सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए बैच 2010 तक के उम्मीदवार, जबकि ओबीसी वर्ग के अनारक्षित पदों के लिए सामान्य वर्ग अनारक्षित के लिए बैच 2001, ओबीसी बीपीएल के लिए बैच 2005 तथा ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक पात्र होंगे। जबकि, अनुसूचित जाति वर्ग के अनारक्षित पदों के लिए बैच 2005, एससी बीपीएल के लिए बैच 2009 तथा एससी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के पदों में एसटी अनारक्षित के लिए बैच 2006 तथा एससी बीपीएल के पदों के लिए अप-टू-डेट बैच तक के उम्मीदवार पात्र होंगे।

टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए सामान्य वर्ग से अनारिक्षत पदों के लिए बैच 1999, सामान्य वर्ग बीपीएल के पदों के लिए बैच 2004 तथा सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित बैच 2010 तक, ओबीसी के अनारक्षित पदों के लिए बैच 2005, ओबीसी बीपीएल के लिए बैच 2010 तथा ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक पात्र होंगे।
विज्ञापन

जबकि, एससी वर्ग के अनारिक्षत पदों के लिए बैच 2005, एससी बीपीएल के लिए बैच 2010 तथा एससी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक तथा एसटी वर्ग के अनारिक्षत पदों के लिए बैच 2005 तथा एसटी बीपीएल के लिए बैच 2010 तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार बीए ऑटर्स, बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल और बीएड पास होना चाहिए। साथ ही हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) पास हो। उन्होंने मांगे गए बैच तक के जिला के ऐसे सभी योग्य उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे 12 मई 2017 तक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करना सुनिश्चित करें, जिससे उनके नाम साक्षात्कार के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिमला को प्रायोजित किए जा सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें