फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तेरी मेरी नी कहानी गल्ल छेड़ां कोई पुरानी... पर कुलविंदर ने नचाया

Sun, 29 Sep 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला
विज्ञापन

ऊना सहित पड़ोसी जिलों से भी हजारों की संख्या में पहुंचे युवा

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के नाम रही। दर्शकों से लबालब भरे पंडाल में कुलविंदर बिल्ला ने अपने हिट नंबर बिना पाणियों ही संग थल्लों जट्ट ने अंग्रेजी आली मैडम टपाई हु़ंदी ऐ और गैस गुच्ची गैप हुण पौणों हट गई, फिरे चकवें जे सूट सवा के... पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में अपने पसंदीदा स्टार परफॉर्मर को देखने के लिए जिला भर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी दर्शकों ने अंब मैदान में उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके चलते पंडाल सहित पूरा खेल मैदान दर्शकों से भर गया। इसके साथ ही महिषासुर मर्दिनी नृत्य, पहाड़ी गायक अनुज शर्मा ने पहाड़ी गीत मिंजो छडकर ना जायां मेरी सोणिए, अड़िये तेरे बाजों दिल मेरा नईयो लगणा और माए नी मेरिए शिमले दी राहे चंबा कितनी की दूर, मैं तां माही दे वतनां नू जा सां, ओ मेरी अखियां जा नूर से महोत्सव में पहाड़ी गीतों का नूर बिखेरा, तो ममता भारद्वाज ने भी पहाड़ी गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव की अंतिम संध्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए तथा क्षेत्र के कलाकारों शहनाज, प्रिया, कल्पना, दिनेश कौंडल, महविश, सतीश कुमार, माही, अरुण कुमार, रोहित, मुस्कान, सोलन की इंदू बाला, तत्तापानी सुरेश, जयसिंहपुर से सुलोचना देवी, धर्मशाला से चंद्र कुमार, मंजी से नेहा, गुरप्रीत गुप्पी, रामप्रकाश, अनिल मान, रणबीर कुमार, मंजी की दीपिका बंसल, सतपाल बिष्ट, ऊना के गौरव कुमार, पंकज डोगरा, नदैन के रवि कुमार, शिमला से रामेश्वर, वीरेन्द्र जंवाल, देहरी कांगड़ा के मोहित गर्ग, दविंदर, मोमिन बस्सी, प्रीति और मस्तान, सुनील डोगरा, अभिषेक शर्मा, मीरा भारती, बलविंदर सिंह, संजय. कुमार, शिमला से करण, पालमपुर से वैशाली, उज्ज्वल शर्मा, एनबी म्यूजिकल ग्रुप धर्मशाला, मंडी से गायिका रेणू, सोलन से राधा, शिमला से निशा ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें