फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीरनिगाह मंदिर को लेकर बढ़ा तनाव, पंचायत के समर्थन में उतरी भाजपा

Fri, 28 Aug 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और गरमा गया है। पिछले करीब 10 दिनों से म्यूनिसिपल पार्क में धरना दे रहे बसोली के ग्रामीणों के समर्थन में वीरवार को भाजपा भी खुलकर सड़क पर उतर आई। भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शहर में आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पीरनिगाह मंदिर का संचालन अधिकार तत्काल ग्राम पंचायत बसोली को सौंपने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आक्रोश रैली सर्किट हाउस से शुरू हुई और डीसी आवास, पुराना बस अड्डा चौक से होते हुए वापस सर्किट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा की ओर से बीडीसी अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल और जिला परिषद सदस्य एवं महिला भाजपा जिलाध्यक्ष अनु ठाकुर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
अनु ठाकुर ने कहा कि बसोली के ग्रामीण पिछले करीब 10 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं। तेज धूप में धरना देने के कारण कई बुजुर्गों और महिलाओं की तबीयत भी खराब हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और सरकार व प्रशासन को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए। उन्होंने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा पर भी निशाना साधा। अनु ठाकुर ने कहा कि इतने दिनों से ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय जनता से वोट मांगने तक सीमित रह जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बसोली पंचायत को पीरनिगाह मंदिर का संचालन नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कहा कि बसोली के लोग लंबे समय से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण तेज धूप में धरने पर बैठे हैं, इसके बावजूद उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें