फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे स्कूलों में अध्यापक व गार्ड करेंगे बच्चों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला पुलिस ने क्षेत्र में सड़क किनारे बने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की निगरानी अध्यापकों और सुरक्षा कर्मियों के हवाले होगी। इसके साथ ही स्कूलों में सड़क सुरक्षा कमेटियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन कमेटियों में स्कूल के ही कुछ अध्यापकों को शामिल किया जाएगा, जो बच्चों के स्कूल परिसर और बाहर आने-जाने से जुड़े तय नियमों के पालन को सुनिश्चित करेंगे। कमेटी में शामिल अध्यापक सड़क से गुजरने वाले बच्चों की निगरानी भी रखेंगे। इसके अलावा सभी निजी स्कूलों के परिसर और गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने भी अनिवार्य किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि क्षेत्र में कई स्कूल भवन सड़क किनारे हैं। ऐसे में सुबह स्कूल खुलने और बंद होते समय बच्चे सड़क पार करते हैं और इस दौरान अनहोनी घटना का डर बना रहता है।
ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में सुरक्षा कमेटियां बनाई जाएंगी। कमेटी में शामिल अध्यापक सड़क की तरफ आते-जाते बच्चों का ध्यान रखेंगे। इसके लिए कमेटी में शामिल अध्यापकों की बारी-बारी से ड्यूटी लगेगी। वहीं, निजी स्कूलों में रखे जाने वाले सुरक्षा कर्मियों के बारे में पूरी जानकारी पुलिस से सत्यापित करवानी होगी। इसके अलावा बच्चों के लाने और वापस छोड़ने वाले वाहनों का भी तय मानकों के तहत संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देशों के बारे में सभी स्कूलों को जानकारी दे दी गई है। स्कूलों में पहले से बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब पुलिस विभाग के सहयोग और दिशा-निर्देशों से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें