फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 स्कूलों को मिले नए एलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जिले के 13 प्राथमिक स्कूलों के लिए एलटी की नियुक्ति की है। एलटी की नियुक्तियां अनुबंध के आधार की गई हैं। जिला शिक्षा विभाग ने सभी नवनियुक्त अध्यापकों को 30 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों में ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों को स्कूल प्रमुखों के साथ न्यायिक कागजात पर अनुबंध भरना होगा, जहां उनकी नियुक्ति हुई है। उनकी ज्वाइनिंग रिपोर्ट तभी स्वीकार होगी, जब अनुबंध भरा होगा। इसके अलावा जिन स्कूलों में पीटीए/जीटीए के लंबित मुकदमों की वजह से अध्यापकों की नियुक्ति हुई है, अगर वहां पहले से पद भरा होगा तो भी संबंधित स्कूल और नवनियुक्त अध्यापक को उस बारे में तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा विभाग को सूचित करना होगा।
जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में एलटी के पद खाली पड़े थे। इस वजह से छठी से दसवीं कक्षा के सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और संबंधित स्कूलों की ओर से लगातार अध्यापकों की मांग रखी जा रही थी। इस नियुक्ति के साथ स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ बच्चों को भी पढ़ाई में आसानी होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिले में 13 एलटी की नियुक्ति हो चुकी है। इसी महीने सभी अध्यापकों को ज्वाइनिंग हो जाएगी।
विज्ञापन

किस स्कूल में हुई किसकी नियुक्ति
रावमापा पुबोवाल में नीतु कुमारी, रावमापा रोड़ा में सुषमा देवी, रावमापा पंजाल में अरुण कुमार, रावमापा पंजावर लक्ष्मी देवी, रामापा तुंडखारी में अलका देवी, राउपा कोधरा में अनुराधा शर्मा, रावमापा घंगरेट में रमिका कुमारी, रावमापा रायंरसी में वीना कुमारी, रावमापा ठठल में ललिता देवी, राउपा थपलां में निर्जला तोमर, रावमापा अंबोटा में किरव कौंडल, राउवि डंगोह में रीना कुमारी, रावमापा जाड़ला में ममता देवी की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें