फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से 51 करोड़ देने की बात की, पर मिले मात्र 25 करोड़ : बबलू

Fri, 08 Mar 2024 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- मंदिर के विकासात्मक कार्यों पर 250 करोड़ मास्टर प्लान के तहत होंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी(ऊना)। केंद्र सरकार ने 51 करोड़ रुपये देने की बात कही थी, लेकिन मात्र 25 करोड़ ही दिए गए हैं। यह बात चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने मंदिर विस्तारीकरण शिलान्यास के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने केंद्र सरकार का पैसा मिलने के लिए यहां आभार जताया, तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मंदिर के लिए लोन लेने की सलाह न देने का बयान भी दिया। इसके अलावा केंद्र से और आर्थिक सहायता देने की मांग की।
सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश व विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में जुड़ी है और करोड़ों श्रद्धालु यहां आकर शीश नवाते है। प्रदेश सरकार के सत्ता में आते ही माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में अनेकों विकासात्मक कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी जी का भव्य मंदिर बनाने तथा सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मंदिर में अन्य विकासात्मक कार्यों पर लगभग 250 करोड़ रुपये मास्टर प्लान के तहत खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास द्वारा लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के माध्यम से पहले लड़कियों की शादी में 15 हज़ार रूपये की राशि दी प्रदान की जाती थी। लेकिन वर्तमान में इस आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 25 हज़ार रुपये कर दिया गया है। इस दौरान प्रधान राजेंद्र छिंदा, पूर्व जिप सदस्य सलोचना, विकास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें