फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टक्का-धमांदरी रोड क्षतिग्रस्त , मरम्मत और स्थायी समाधान की जरूरत

Sun, 07 Jun 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टक्का-धमांदरी रोड पर खुर्द में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। आलम यह है कि मरम्मत के अभाव में सड़क का एक हिस्सा धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसक रहा है। इससे सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मांग की है कि सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और रोजाना हजारों लोग मार्ग से गुजरते हैं। उक्त सड़क बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुई थी लेकिन अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। जिसके चलते सड़क हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती जा रही है। मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। विशेषकर रात के समय और बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया गया है।


क्षतिग्रस्त हिस्से को मजबूत सुरक्षा दीवार और स्थायी मरम्मत के माध्यम से सुरक्षित बनाया जाए ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। समस्या के समाधान में हो रही देरी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है।
विज्ञापन

-रुचि शर्मा, खुर्द

-



बारिश के दौरान समस्या हर साल सामने आती है। विभाग द्वारा अस्थायी मरम्मत तो कर दी जाती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण समस्या बार-बार लौट आती है। लोक निर्माण विभाग स्थायी समाधान पर ध्यान दे।
-विवेक जोशी, बदोली





सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और खराब हालत के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दौरान वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है। प्रशासन को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार शर्मा, टक्का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें