फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला स्तरीय पिपलू मेला का 24 जून से होगा आगाज

Sun, 07 Jun 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला 24 से 26 जून तक श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, मेला समिति के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन


विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पिपलू मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। तीनों दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
मेले का एक दिन पूरी तरह स्कूली विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा जिसमें छात्र-छात्राएं लोकनृत्य, समूहगान, भाषण, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



युवाओं के लिए होंगी खेल प्रतियोगिताएं



मेले के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, बास्केटबाल और रेसलिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।


...........


डॉग शो और प्रदर्शनियां रहेंगी विशेष आकर्षण



इस वर्ष पिपलू मेले में डॉग शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागीय गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।





26 जून की स्टार नाइट बनेगी मुख्य आकर्षण



विधायक ने कहा कि मेले के अंतिम दिन 26 जून को भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां भी दर्शकों का मनोरंजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें