फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता का रखें ध्यान, समय पर पूरे करें विकास के कार्य : विवेक

Tue, 03 Dec 2024 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा में विधायक विवेक शर्मा विकास कार्यों को लेकर अ​धिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए।सं
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। एसडीएम कार्यालय बंगाणा के सभागार में विधायक विवेक शर्मा ने विकास खंड बंगाणा में प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से सड़कों के निर्माण, बिजली विभाग की परियोजनाओं, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि सभी परियोजनाओं की रिपोर्ट प्राप्त की जाए और कार्य में आने वाली किसी भी बाधा को शीघ्र हल किया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी योजनाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।
विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का हर व्यक्ति विकास के लाभ से वंचित न रहे। सामूहिक प्रयासों से बंगाणा का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव देशराज मोदगिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, एसडीएम सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें