फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक के जन्मदिवस को समर्थकों ने बनाया यादगार

विज्ञापन
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के  विधायक विवेक शर्मा जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटतेे हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन
विवेक शर्मा के समूर कला केंद्र में पहुंचते ही समर्थकों ने की फूलों की वर्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का जन्मदिवस समर्थकों ने खास और यादगार बनाया। रविवार को समूर कला केंद्र में हुए समारोह में समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। विधायक का भव्य स्वागत किया गया, फूलमालाएं पहनाई गईं और शाल-टोपी से सम्मानित किया गया। उन्होंने परिवार संग उपस्थित रहकर जनता और परिवार दोनों को समान महत्व देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, जिससे कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन



पिता को याद कर हुए भावुक

इस मौके पर विवेक शर्मा ने अपने पिता पूर्व विधायक व विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. रामनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार की सीख उन्हें माता-पिता से मिली है। पुष्प अर्पित कर उन्होंने मौन रखकर पिता को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें