फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुल्लू पंप के इस्तेमाल पर कटा सुलभ शौचालय का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पानी के दुरुपयोग पर जलशक्ति विभाग ने एसडीएम कार्यालय के बाहर बने सुलभ शौचालय का कनेक्शन काट दिया है। सुलभ शौचालय में टुल्लू पंप का इस्तेमाल किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर विभाग ने यह कदम उठाया है। कनेक्शन कटने के बाद शौचालय बंद है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शौचालय के निर्माण के लिए मंदिर न्यास माता श्री चिंतपूर्णी ने सुलभ इंटरनेशनल संस्था शिमला को निर्माण कार्य के लिए धन उपलब्ध करवाया था। जोकि वर्ष 2018-19 में शौचालय बनकर तैयार हो गया था। शौचालय के रखरखाव और व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सुलभ इंटरनेशनल को दी गई। वहीं, स्थानीय दुकानदार और जनता भी शौचालय बंद होने से परेशान है। जलशक्ति विभाग के कर्मचारी टुल्लू पंप को जब्त कर ले गए हैं। उनके पास शिकायत आई थी कि शौचालय के कर्मचारी पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इससे उपमंडल कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा न्यायाधीश कार्यालय में पानी की किल्लत हो गई थी। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि पानी के दुरुपयोग के कारण शौचालय का कनेक्शन काट दिया गया था। शौचालय के कर्मचारियों ने लिखित में दिया है कि नल से पानी का प्रयोग करेंगे और टुल्लू पंप का प्रयोग मेन पाइप लाइन से नहीं करेंगे। वहीं, एसडीएम अंब मनेश यादव का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें