फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिपुओं से चीनी गायब, टेंडर में देरी होने से नहीं पहुंचा इस बार का कोटा

Thu, 27 Jun 2024 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर लेनी पड़ रही चीनी
विज्ञापन


आचार संहिता के बीच समय पर टेंडर नहीं होना बताया जा रहा कारण

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सरकारी राशन के डिपुओं में इस बार चीनी का कोटा नहीं पहुंच पाया है। इससे जिलेभर में राशन उपभोक्ताओं को डिपुओं में जाने पर राशन के साथ चीनी नहीं मिल पा रही है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की मानें तो बीते दिनों अचार संहिता के कारण टेंडर में हुई देरी से यह दिक्कत डिपुओं में उत्पन्न हुई है। अब राशन के साथ चीनी के न मिलने से उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दाम पर चीनी की खरीद करनी पड़ रही है। हालांकि प्रदेशभर में डिपुओं में चीनी की सप्लाई के लिए विभाग के अधिकारी जुट गए हैं। कई डिपुओं में यह कोटा पहुंचा भी है, लेकिन जिले में इस कोटे की आपूर्ति डिपुओं के बीच बुधवार शाम तक नहीं हो पाई थी। इससे उपभोक्ताओं को चीनी लेने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


फिलहाल कई उपभोक्ता राशन डिपो पर पहुंचने पर चीनी न मिलने से इसके आने की जानकारी ले रहें हैं। बाकी राशन का कोटा लेने के बाद अब लोगों को डिपो में चीनी आने पर फिर से वहां जाकर चीनी प्राप्त करनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं में मनीता देवी, बख्शो देवी, कमलेश, नरेश, नीलम, कांता ने बताया कि बीते रोज मंगलवार तक डिपुओं में चीनी का कोटा उन्हें नहीं मिला है। आज सुबह पता करने पर भी इसकी आपूर्ति डिपुओं में नहीं हो पाई थी। अब चीनी आने का इंतजार है, बाकी राशन डिपो से प्राप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


-

सरकारी राशन डिपुओं में चीनी की सप्लाई का क्रम शुरू कर दिया गया है। जल्द ऊना जिले में भी उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा प्राप्त हो जाएगा।

- संजीव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिविल सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें