फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 तक सौंपें आवेदन : सोमलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए 15 जुलाई तक आवेदन सौंपे जा सकते हैं। इसे लेकर आवेदन प्रारूप और आवश्यक शर्तों को उप निदेशक कार्यालय ऊना की वेबसाइट www.ddeeuna.in से डाउनलोड किए जा सकता है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उप निदेशक सोम लाल धीमान ने सभी प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समस्त केंद्र मुख्य अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं कि इच्छुक आवेदक निर्धारित समय अवधि के भीतर अपना आवेदन उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उपनिदेशक ने समस्त सरकारी और निजी पाठशालाओं को स्कूल लगने से पहले विद्यालय परिसर, कमरों और पीने के पानी की टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मिड-डे मील रसोईघर, बर्तन और राशन से संबंधित वस्तुओं की विशेष सफाई सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सभी बच्चों को रोल नंबर के मुताबिक हिंदी और इंग्लिश में समाचार बोलने के निर्देश दिए हैं। सोम लाल ने बताया कि स्कूल आरंभ होते ही विभाग की ओर से स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें