फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाकलां स्कूल में बनेगा उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/लठियाणी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में नौ लाख रुपये की लागत से उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इस पुस्तकालय में एचएएस और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सभी किताबें उपलब्ध रहेंगी। यह क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
जानकारी के अनुसार थानाकलां स्कूल में पहले से एक पुस्तकालय है, लेकिन इसमें बैठने के लिए जगह पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कई बार विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। क्षेत्र के लोग लगातार नए पुस्तकालय के निर्माण की मांग प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर उठा रहे थे।
विज्ञापन

स्कूल के पुस्तकालय के अलावा उपमंडल स्तरीय एक अन्य पुस्तकालय को तैयार किया जाएगा। इसमें खास तौर पर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं से जुड़ी किताबों को रखा जाएगा। सभी किताबें निशुल्क उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी किताबें खरीने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नए पुस्तकालय के लिए स्कूल में एक हॉल का चयन किया है। यहां 40 बच्चों को बैठने की क्षमता होगी। उधर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि नए पुस्तकालय में कोई समय सीमा तय नहीं होगी। बच्चे दिन में किसी भी समय आकर पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें