फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा क्षेत्र में छुट्टी की सूचना में देरी से विद्यार्थियों और अभिभावकों को हुई परेशानी

Thu, 20 Aug 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में बुधवार को भारी बारिश के चलते प्रशासन ने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया लेकिन छुट्टी की सूचना जारी होने में देरी के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से सुबह करीब 7:30 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से अवकाश का संदेश जारी किया गया जबकि विद्यालयों का समय करीब 9 बजे निर्धारित था। ऐसे में कई विद्यार्थी विद्यालय जाने के लिए घरों से निकल चुके थे और कुछ विद्यार्थी विद्यालय तक पहुंच गए। विद्यालय पहुंचने के बाद उन्हें अवकाश की जानकारी मिली और वापस घर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि हर अभिभावक या विद्यार्थी सुबह-सुबह मोबाइल फोन नहीं देखता और सभी लोग व्हाट्सएप पर सक्रिय भी नहीं रहते। ऐसे में केवल व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना जारी करने से प्रत्येक परिवार तक समय पर संदेश पहुंचना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में भारी बारिश, भूस्खलन या अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्यालयों के अवकाश संबंधी निर्णय समय रहते लिए जाएं। सूचना को केवल व्हाट्सएप तक सीमित न रखते हुए विद्यालयों, पंचायतों और अन्य उपलब्ध माध्यमों से भी प्रसारित किया जाए। एसडीएम सोनू गोयल का कहना है कि जैसे ही हमारे पास अभिभावकों की मांग पहुंची, जिला उपायुक्त ऊना जतिन लाल को प्रस्ताव भेजा। अनुमति मिलने के तुरंत बाद ही स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन



क्षेत्र में मंगलवार से ही बारिश तेज हो रही थी। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को विद्यालयों में अवकाश का निर्णय रात को ही अथवा सुबह विद्यालय खुलने से पर्याप्त समय पहले सार्वजनिक कर देना चाहिए था। समय पर सूचना मिलने से विद्यार्थी घर से विद्यालय के लिए निकलने से बच सकते थे और अभिभावकों को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
- भोली, धुंदला
-
अवकाश का संदेश करीब 7:30 बजे जारी किया गया, तब तक ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यार्थी विद्यालय जाने की तैयारी कर चुके होते हैं और कुछ घर से निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर फिसलन, कीचड़ और अन्य जोखिम बढ़ जाते हैं। ऐसे में अवकाश का निर्णय और उसकी सूचना दोनों समय पर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमदत्त शर्मा, हटली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें