दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल डंगोह खास का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को महर्षि महेश योगी के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया।
इसके मुख्यातिथि मां दुर्गा सरस्वती शिक्षा समिति के निदेशक राजेश ठाकुर रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन की पवित्र आहुतियों एवं गुरु पूजन से हुई। मुख्यातिथि राजेश ठाकुर ने अच्छे संस्कार ग्रहण करने का विद्यार्थियों से आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर जमकर धमाल मचाया। सुवृति एवं ईशान ‘छोटी सी आशा’ आरुषि ने सरस्वती वंदना, पर्निश ने भंगड़ा, आर्यन ने ‘तारे जमीन पर’ ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ साहिल एवं अखिल आदि ने अध्यापक राजेश कुमार द्वारा निर्देशित देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी ‘प्रणाम शहीदां नूं’ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसे प्रस्तुत करने वाले छात्रों को रुपये इनाम में मिले। वहीं वंशिका एवं सहेलियों की नाटी, सौम्या एवं कृतिका की बेटी बचाओ थीम पर नृत्य, प्रगति, अवंतिका एवं सहेलियों का गिद्दा, हर्षित एवं मनीष का भंगड़ा समारोह के आकर्षण का केंद्र रहा।
इन्हें मिले पुरस्कार
नर्सरी की अर्शिता, अर्णव, ईशान, माही, शगुन, केजी के अरमान शेख, सार्थक, अकुल, हर्षित, हरविंदर, प्रथम कक्षा के अन्विता कालिया, शुभियानी ठाकुर, आरुषि जरियाल, ओनम शर्मा, आर्यन शर्मा, आशीष, चिराग कौशल, ओम, वंशिका, पायल, अंजलि शर्मा, सिमरन, चिराग, केशव, अशमिता, अंशिका देवी, अरविंद ठाकुर, अंजलि ठाकुर, अभिनव, अभिनव रत्न, अंशु, अवंतिका, दक्षा राणा, कृतिका ठाकुर, कंगना, मुस्कान, माधव शर्मा, शुभम, शौर्य, मान्य, दीक्षा, अदिति, मोहित, पुनीत राणा, आदित्य, अभिमन्यु, अंशिका, अर्श, ईशांत संदल, सुजल, सितांश, वंश कौंदल, तान्या, मनीष, रोहण, नमन, दक्ष राणा, अक्षित, पूनम शर्मा, सलोनी, पलक राणा, कृष कौशल, आकाश चौधरी, कृतिका शर्मा, अंशिका, विवेक, वंश, पलक ठाकुर, आर्यन पठनीय, जाह्नवी शर्मा, अभय मनकोटिया, कविता, अंकित चौधरी आदि को पुरस्कार दिया गया।