फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में गरजी विद्यार्थी परिषद

Tue, 29 Jul 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई ने विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं और मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। ऊना इकाई के मंत्री सूर्य शर्मा ने बताया जॉब ट्रेनी नीति जो छात्र व युवा विरोधी नीति है, प्रदेश सरकार जल्द से जल्द इसे वापस ले। यह नीति छात्रों का शोषण करने वाली है। इस नीति के माध्यम से सरकार चयनित उम्मीदवारों को केवल ट्रेनिंग की आड़ में अनुबंध पर रखती है ताकि यह दिखाया जा सके कि अभी नियमित नियुक्ति नहीं हुई है। इससे सरकार को कानूनी दायित्वों से बचने का रास्ता मिल जाता है।
विज्ञापन

सूर्य शर्मा ने बताया इस दोहरी नीति के कारण चयनित अधिकारी असुरक्षा, भ्रम और मानसिक दबाव की स्थिति में आ जाते हैं। वे पूर्णकालिक जिम्मेदारियां निभाते हैं, जनता के साथ सीधा संवाद करते हैं, प्रशासनिक निर्णय लेते हैं लेकिन सरकार उन्हें स्थायी सेवक मानने से इन्कार कर देती है। यह नीतिगत ढोंग और प्रशासनिक तिकड़म योग्यता की नहीं बल्कि युवाओं की मजबूरी की मार है। विद्यार्थी परिषद ने सरकार से मांग की है कि वह इस दोहरी नीति को तुरंत वापस ले, चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के नाम पर ठेके पर रखने की परंपरा समाप्त करे और नियुक्ति के दिन से ही उन्हें नियमित सेवक के रूप में मान्यता दे। यह केवल प्रशासनिक सुधार की बात नहीं है, यह न्याय, संवैधानिक मूल्यों और युवाओं के भविष्य का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें