फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

Fri, 19 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
पड़ताल पर बैठे तकनीकी पंचायत सहायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय ऊना के बाहर तकनीकी पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत पंचायत तकनीकी सहायकों ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार सैणी की अगुवाई में संघर्षनाद फूंका। पेन डाउन हड़ताल के दौरान प्रदर्शन में जिले के सभी पांच ब्लॉकों के पंचायत तकनीकी सहायकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पंचायत तकनीकी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सैणी का आरोप है कि सरकार इस वर्ग के कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि सरकार को तुरंत प्रभाव से पंचायत सहायकों के हक में ठोस नीति बनानी चाहिए, जिससे उन्हें भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सेवाओं के तमाम लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से ग्राम पंचायतों में सेवाएं दे रहे पंचायत सहायक आज भी उसी जगह खड़े हैं, जहां से उन्होंने अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में तैनात करीब 1100 पंचायत तकनीकी सहायकों ने एक साथ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल का एलान किया है।

यह हड़ताल नियमितीकरण के लिए की गई है, जिसका अंत अब नियमितीकरण होने के बाद ही होगा। सैणी ने कहा कि संघ ने हर मंच से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं, लेकिन किसी ने भी उनके हितों को सुरक्षित करने में संजीदगी नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2001 में पंचायत तकनीकी सहायकों की नियुक्तियां की थीं। 2001 से लेकर वर्तमान में 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनके नियमितीकरण को लेकर कभी कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब भी सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न की तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर पंचायत तकनीकी सहायक संघ से रोजी शर्मा, मोनू शर्मा, नवीन शर्मा, राहुल कुमार, संजीव कुमार, दिनेश मनकोटिया, कुलदीप सिंह, रोमा शर्मा, मनीष कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, शशिव कुमार, बृजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, उजाला देवी समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी धरने में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें