फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से रहें दूर, युवा सही दिशा में लगाएं अपनी ऊर्जा : अजय

Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डीएसपी अजय ठाकुर
विज्ञापन
चौकी मन्यार (ऊना)। आज का युवा ऊर्जावान है, उसमें क्षमताओं की कोई कमी नहीं है। युवाओं के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। इसके लिए जरूरी है कि युवा शक्ति अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करे। यह बात डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में आयोजित पुलिस की पाठशाला के कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने कहा कि समाज में किसी भी तरह का कोई नशा करता है, तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें। सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर तरह की गतिविधि के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। समाज में नशा बढ़ रहा है। उसे रोकने में युवा शक्ति की अहम भूमिका है।  उन्होंने युवाओं से ट्रैफिक नियमों का पालना करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर समाज में किसी का उत्पीड़न हो रहा है तो पुलिस को सूचित करें। उत्पीड़न करना ही नहीं सहना भी अपराध है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी सुझाए। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

डीएसपी अजय ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें