फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीएवी ऊना में राज्य स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू

Wed, 23 Sep 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में करीब 400 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

न्यू शिमला से सोलन तक आठ डीएवी स्कूलों की टीमें मैदान में उतरीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला, ग्रयोह, मोहल कुल्लू, रेहन, आलमपुर, दत्तनगर, अंबोटा और सोलन की टीमों के करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और संघर्ष करने का साहस विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह, उनकी पत्नी करमिंद्र कौर और सदस्य आशुतोष लखनपाल मौजूद रहे। डीएवी कॉलेज प्रबंधन की ओर से अधिकृत पर्यवेक्षक प्राचार्य नसीब ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्राचार्य आरएल पाठक ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें