फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश सरकार भी वैट घटाकर दे राहत : पठानिया

Sun, 29 Mar 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने कही। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन

राजकुमार पठानिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये तक की कटौती से आम जनता, किसानों, परिवहन क्षेत्र और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं प्रदेश सरकार अतिरिक्त सेस लगाने की तैयारी कर रही है, जो जनहित के खिलाफ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अतिरिक्त कर लगाने के बजाय पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया जाए ताकि प्रदेश की जनता को वास्तविक राहत मिल सके। महंगाई के इस दौर में सरकारों की प्राथमिकता आम आदमी को राहत देना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें