फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अपर कोटला कलां और कोटला खुर्द में बीस–बीस लाख से बनेंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटलैहड़ विस क्षेत्र को मिलेगा खेलों का नया आयाम
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने खेल मैदानों के लिए भूमि का किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक विवेक शर्मा ने अपर कोटला कलां और कोटला खुर्द में प्रस्तावित खेल मैदानों के लिए भूमि का निरीक्षण कर स्थान चयन को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी महिंद्र पाल गुज्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर लगभग बीस–बीस लाख रुपये की लागत से आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा, जहां युवा नियमित अभ्यास कर सकेंगे। इन सुविधाओं से न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आज के युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कुटलैहड़ क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को उपयुक्त वातावरण और संसाधन मिलते हैं, तब वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाते हैं। इसके अतिरिक्त विधायक विवेक शर्मा ने कोटला खुर्द स्थित स्कूल का भी अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और छात्रों से संवाद किया। छात्रों ने अपनी आवश्यकताएं और समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन विधायक ने मौके पर ही दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें