फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रयागराज महाकुंभ के लिए ऊना से 17 डिब्बों के साथ आज दौड़ेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दस डिब्बे होंगे सामान्य, दो घंटे पहले मिलेगी टिकट, करीब 280 रुपये होगा किराया
विज्ञापन

रात 8:00 बजे से टिकट मिलनी शुरू होगी, अंब से 10.5 बजे रवाना होगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तीर्थनगरी प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुक्रवार को ऊना से पहली विशेष ट्रेन चलेगी। यात्रियों को रेलवे स्टेशन में सामान्य डिब्बों के लिए ट्रेन चलने से दो घंटे पहले यानी रात 8:00 बजे से टिकट मिलनी शुरू होगी। 17 डिब्बों के साथ ट्रेन का संचालन होगा। सामान्य दस डिब्बे होंगे। इन दस डिब्बों के लिए ही रेलवे स्टेशन में टिकट मिलेगी। बाकी स्लीपर के पांच और एसी थ्री टियर के डिब्बे ऑनलाइन बुक हो गए हैं। सामान्य डिब्बों का किराया 280 के करीब होगा।
अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन 04528 रात 10:05 बजे चलेगी, जो ऊना रेलवे स्टेशन में रात 10:30 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट स्टॉपेज के बाद रात 10:30 बजे प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इसके बाद नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में ट्रेन के स्टॉपेज होंगे। इस दौरान स्टॉपेज पर ट्रेन दो, पांच और दस मिनट रुकेगी। प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन तक विशेष ट्रेन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन में अगले दिन शनिवार शाम 06:00 बजे पहुंचेगी। शनिवार रात 10:30 बजे फाफामऊ जंक्शन से 04527 ट्रेन ऊना आएगी। रविवार शाम 5:50 बजे ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे की ओर से इसी निर्धारित समय पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दूसरी ट्रेन ऊना से 20 जनवरी, प्रयागराज से 21 जनवरी को चलेगी। तीसरी ट्रेन ऊना से 25 जनवरी और प्रयागराज से 26 जनवरी को चलेगी। चौथी ट्रेन ऊना से 09 फरवरी, प्रयागराज से 10 फरवरी, पांचवीं ट्रेन ऊना से 15 फरवरी और प्रयागराज से 16 फरवरी को रवाना होगी। छठी और अंतिम ट्रेन ऊना से 23 फरवरी को चलेगी और प्रयागराज से वापसी में 24 फरवरी को आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें