फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसपी ने इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं से किया हिमाचल को नशा मुक्त बनाने का आह्वान

Sat, 21 Mar 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अनुप्रिया और अंकुश। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एकत्रित क
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। केसी इंजीनियरिंग कॉलेज पंडोगा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम, नशे और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का प्रचलन बड़ा है। उसके साथ-साथ ही साइबर क्राइम के मामले में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक और साइट पर क्लिक न करें।
अपनी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी साझा न करें। अगर फिर भी कोई ठगी का शिकार हो रहा है तो एक घंटे के भीतर पुलिस और साइबर सेल को 112 नंबर पर सूचित करें। अन्यथा देरी होने पर साइबर क्राइम का गिरोह खातों से पैसे निकाल लेता है। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनको सुलझाना भी पुलिस और साइबर सेल की टीम को सहज नहीं है। लोग रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में पैसा दोगुना करने के लालच फंस रहे हैं और साइबर क्राइम की ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि हिमाचल सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज की है। इसमें सभी समाज के हर वर्ग के लोगों के सामूहिक प्रयास से हिमाचल को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।
वहीं प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि जब भी दोपहिया वाहन ड्राइव करें तो हेलमेट जरूर पहनें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का जरूर इस्तेमाल करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूर इस्तेमाल करें। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विवेक परिहार ने अमर उजाला के इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों की सराहना की।
अंशु वर्मा ने पूछा कि यदि हमारे आसपास कोई नशे का कारोबार कर रहा हो तो हम क्या करें। एसपी ने कहा कि आप 112 पर फोन कीजिए और जहां लेनदेन हो रहा है, लोकेशन बता दें। पुलिस अपने आप कार्रवाई करेगी।
अनिरुद्ध चंदेल ने पूछा कि हमें कैसे पता चलेगा कि हमारे साथ साइबर क्राइम हो रहा है। एसपी ने कहा कि आज के तकनीकी युग में बहुत ही जागरूक रहने की जरूरत है। ठगी करने वाले व्यक्ति की बोलचाल से कुछ न कुछ हिंट मिल जाता है। यदि ऐसी घटना किसी के साथ हो जाए तो जिला मुख्यालय पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
अंकुश ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पैसे उधार ले गया है और उसका हमारे पास कोई प्रमाण नहीं है तो उसे कैसे वापस लिए जाएं। एसपी ने बताया कि आप अपने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाइए कि मेरे साथ ठगी हुई है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
अनुप्रिया का कहना है कि यदि अनजान जगह पर हमारी सुरक्षा से खिलवाड़ होता है तो हमें क्या करना चाहिए। एसपी ने उन्हें इस संबंध एप लोड करने का सुझाव दिया या 112 पर पुलिस को फोन कीजिए तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें